जिला स्तरीय रोजगार मेला के लिए निजी संस्थानों से रिक्तियों की जानकारी

रायपुर, 21 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माह मई 2026 से मार्च 2027 तक कुल 10 जिला स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन प्रस्तावित है।
जिला रोजगार अधिकारी ने रायपुर जिले के निजी क्षेत्र के नियोजकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी संस्थान में उपलब्ध रिक्तियों की पूर्ति इन जिला स्तरीय रोजगार मेलों के माध्यम से कराएं। इसके लिए नियोजक http://erojgar.cg.gov.in वेबसाइट पर नियोक्ता लॉगिन के माध्यम से संस्थान का पंजीयन कर रिक्तियों की जानकारी प्रविष्ट करें। इससे संस्थान द्वारा दर्ज की गई वेकेन्सी सीधे कार्यालय को प्राप्त हो जाएगी।
प्राप्त रिक्तियों के आधार पर नियोजकों को जिला स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नियोजक सीधे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर से भी संपर्क कर सकते हैं।