40 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त

महासमुंद। बागबाहरा पुलिस ने सब्जी मंडी के पास से दो लोगों के कब्जे से देशी प्लेन शराब बरामद की है। मामले में आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी के पास कच्ची रोड बागबाहरा से हीरा लाल नेताम (37) एवं रूपलाल यादव (25) के कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब व स्कूटी बरामद किया। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।