महिला से महुआ शराब बरामद

महासमुंद। बसना पुलिस ने ग्राम खेमड़ा में तालाब के पास एक महिला के कब्जे से महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने वार्ड-03 नायकपारा बसना निवासी जीनी पाईक (59) से करीब 20 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत 4 हजार रुपए) बरामद कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।