गुड फ्राइडे अवकाश के चलते मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र अब 1 अप्रैल को जारी होंगे

जिला चिकित्सालय महासमुंद में बदली तारीख, हितग्राहियों से समय पर पहुंचने की अपील
महासमुंद। जिला चिकित्सालय महासमुंद (वर्तमान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय) में संचालित मेडिकल बोर्ड की कार्यप्रणाली में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक ने जानकारी दी कि यहां प्रत्येक माह के बुधवार को दिव्यांग प्रमाणपत्रों का सत्यापन, नवीनीकरण एवं नए प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं, जबकि प्रत्येक शुक्रवार को मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्रदान किए जाते हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश होने के कारण उस दिन जारी होने वाले मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र अब पूर्व निर्धारित तिथि से पहले बुधवार 01 अप्रैल 2026 को ही जारी किए जाएंगे। अधिकारियों ने जिले के सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे संशोधित तिथि के अनुसार उपस्थित होकर अपने आवश्यक प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।