तारमिस्त्री परीक्षा हेतु आवेदन
कोंडागांव, 19 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ऊर्जा विभाग के अधीन कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन, संभाग-जगदलपुर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत आने वाले बस्तर, कोण्डागाँव, कांकेर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, धमतरी, महासमुंद एवं सुकमा जिला के समस्त इच्छुक व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026-27 हेतु तारमिस्त्री परीक्षा का आयोजन माह जुलाई-2026 में किया जायेगा। इस हेतु आवेदन पत्र 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन, संभाग जगदलपुर पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक – 19, आजाद चौक, जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.) पिन 494001, दूरभाष नम्बर 7782221019 के पते पर कार्यालयीन समय (प्रातः 10 से सायं 05ः30 तक) में निःशुल्क प्राप्त किया एवं जमा किया जा सकता है।
