घर के परछी में बैठी महिला से मारपीट

महासमुंद। पटेवा पुलिस ने ग्राम भावा में एक महिला के साथ मारपीट के मामले में अपराध दर्ज किया है। पुलिस को हीराबाई ध्रुव ने बताया कि 17 मार्च को 11 बजे वह अपने घर के सामने लेखू ध्रुव के घर के बाहर परछी में बैठी थी। उसी समय लेखू राम ध्रुव नशे में आया और मेरे घर की परछी पर क्यों बैठी है कहते हुए मारपीट और गाली गलौज करने लगा। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।