अंतिम चयन सूची घोषित
महासमुंद। जिले में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 का परिणाम नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम जवाहर नवोदय विद्यालय के सूचना पटल एवं समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षा की प्रावधिक चयन सूची जारी कर दी गई थी, जिसके परीक्षण उपरांत अब अंतिम चयन सूची भी प्रकाशित कर दी गई है। समिति ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 6वीं में प्रवेश की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही संपन्न होगी।
