छात्र छात्राओं को आयुर्विद्या कार्यक्रम की दी गई जानकारी
दंतेवाड़ा, 18 मार्च 2026। भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत् संचालक आयुष विभाग छ.ग के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. जे. आर. नेताम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 17 मार्च 2026 को शासकीय आत्मानन्द हायर सेकेण्डरी स्कूल आंवराभाटा में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जगदम्बा पंडा आयुर्वेद विशेषज्ञ तथा डॉ. रविन्द्र सिंह आयुर्वेद चिकित्सक (आयुर्विद्या कार्यक्रम), डॉ. संतोष कुमार बर्मन (योग चिकित्सक) संयुक्त टीम द्वारा कक्षा 01 से 12 वीं तक लगभग 120 छात्र-छात्राओं का आयुर्विद्या कार्यक्रम के माध्यम से मनुष्य जीवन को निरोग रखने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में उपयोगी कुल 20 औषधीय गुणों से परिपूर्ण पौधों का ज्ञान छात्रों को कराया गया।
