ग्राम पचायतों की निर्वाचक नामावली हेत रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपीलीय अधिकारी हुए नियुक्त

दंतेवाड़ा, 18 मार्च 2026। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत उप निर्वाचन 2006 कराये जाने हेतु 01 अप्रैल 2026 की प्रतिनिर्देश पर विकासखण्डों के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी , सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपीलीय अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इसके अनुसार अनुविभागीय राजस्व,दंतेवाड़ा, बड़े बचेली और गीदम रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में नियुक्त रहेगें। इस क्रम में सहायक रजिस्ट्रीकरण के तौर पर तहसीलदार दन्तेवाड़ा , कटेकल्याण, बड़े बचेली, कुआकोंडा, बारसूर, गीदम को नियुक्त किया गया है। जबकि अपील अधिकारी अपर कलेक्टर दंतेवाड़ा रहेगें। इस प्रकार विकासखंड दन्तेवाड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में फुलनार, केसापुर, मेटापाल-01, कटेकल्याण के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेटम, के अलावा विकासखंड कुआकोंडा के अंतर्गत ग्राम पंचायत अरनपुर, मदाड़ी, कड़मपाल, जबेली, पालनार, तथा गीदम विकासखंड के अंतर्गत झोडि़याबाड़म, सियानार, चेरपाल, तुमरीगुंडा पंचायतें शामिल रहेगें।