जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 12 एवं 13 मार्च को
कोंडागांव, 11 मार्च 2026/ राज्य शासन के मंशानुरूप ग्रामीणजनों की मांगो और समस्याओं त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार 12 मार्च को सुबह 10 बजे से कोण्डागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बड़ेबेंदरी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार 13 माार्च को सुबह 10 बजे से कोण्डागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम मटवाल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
