अंतर विश्वविद्यालयीन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान

कोंडागांव, 11 मार्च 2026/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को अंतर विश्वविद्यालयीन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव के विद्यार्थियों ने अंतर विश्वविद्यालयीन (पूर्व जोन/दक्षिण पूर्व जोन) खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता करते हुए विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों में शतरंज में विपुल वासनिकर, फुटबॉल में हिमांशु उसेंडी और राजेश कोर्राम, कबड्डी में देवंतीन नेताम, बास्केटबॉल में सुशांत नेताम, मोना दुग्गा और चांदनी कोर्राम, टेबल टेनिस में परमीन नाग और अंशु तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं तीरंदाजी के राष्ट्रीय खेल में सुशीला नेताम ने ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया तथा क्रीड़ा अधिकारी श्री एच.आर. यदु सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।