पासिंग बॉल में उषा, बिल्डिंग ब्लॉक में उमेश्वरी विजेता

महासमुंद। महर्षि विद्या मंदिर मचेवा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए तथा सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विविध सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं। महिला शिक्षकों के उत्साहवर्धन के लिए कई रोचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में पासिंग द बॉल में श्रीमती उषा साहू, बिल्डिंग ब्लॉक प्रतियोगिता में श्रीमती उमेश्वरी साहू तथा डंब शराड्स प्रतियोगिता में श्रीमती वर्षा सोनी एवं श्रीमती किरण पंकज विजेता रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।