त्रिमूर्ति कॉलोनी में नवीन साइन बोर्ड का नपाध्यक्ष ने किया लोकार्पण
महासमुंद। त्रिमूर्ति कॉलोनी वार्ड नंबर 16 के मुख्य प्रवेश द्वार पर नवीन साइन बोर्ड (नाम पट्टिका) का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने वार्ड पार्षद धनेंद्र चंद्राकर के साथ वार्डवासियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर किया। श्री साहू ने साइन बोर्ड की सौगात मिलने पर कॉलोनी वासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह साइन बोर्ड त्रिमूर्ति कॉलोनी की पहचान को मजबूत करेगा। तथा आगंतुकों का स्वागत करते हुए उन्हें सही दिशा और जानकारी प्रदान करने में मदद करेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभापति ज्योति रिंकू चंद्राकर, जय देवांगन, जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, ईश्वरी संजय भोई, पार्षद मुस्ताक खान, भाऊ राम साहू, बड़ेमुन्ना देवार सहित वार्डवासी राजेश्वरी चंद्राकर, रीता चंद्राकर, आशा चंद्राकर, शशि चंद्राकर, लता चंद्राकर, मेनका चंद्राकर, गीतांजलि भुवाल, मेघा चंद्राकर, पिंकी चंद्राकर, किरण चंद्राकर, अर्चना तिवारी, दीपक तिवारी, बिंदु ठाकुर, शैलेन्द्र भुवाल, दीप अग्रवाल, अजय विश्वास, बी. आर. बंजारे, चेतन चंद्राकर, अर्जुन चंद्राकर आदि कॉलोनी वासी उपस्थित थे।
