शराब के लिए समिति प्रभारी के साथ मारपीट

महासमुंद। तुमगांव पुलिस ने अछोला सोसाइटी के सहायक समिति प्रभारी के साथ मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को गढ़सिवनी निवासी अछोला सोसाइटी के सहायक समिति प्रभारी रेवाराम साहू ने बताया कि वह 6 मार्च को वह ड्यूटी पर था। शाम करीब 7 बजे वह जोबा चौक में गुड़ाखू लेने गया था, जहां जोबा के दद्दू ध्रुवंशी, लक्की ठाकुर, टिकेश्वर ध्रुव ने उनसे गाली-गलौज करने लगे। बाद वह वहां से जोबा सोसाइटी कार्यालय आ गया, कुछ देर बाद तीनों दद्दू ध्रुवंशी, लक्की ठाकुर, टिकेश्वर ध्रुव सोसाइटी कार्यालय के अंदर घुसे और पीने खाने के लिये पैसे मांगे। मना करने पर गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 119(1), 296, 3(5), 331(4), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।