जमीन विवाद पर मारपीट, दो पर अपराध दर्ज
महासमुंद। सांकरा पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट के एक मामले में दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को सलडीह निवासी विनीता भोई (28) ने बताया कि उसका मायका ग्राम ढाबाखार में है। मायके में माता-पिता रहते हैं। चार मार्च की दोपहर करीबन 01 बजे वह पति अजय भोई के साथ मायके गई थी, जहां देखा कि पिता सुरेंद्र भोई आंगन में गिरे पड़े थे, उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट थी। पूछने पर पिता ने बताया कि चार मार्च को तुरन भोई और उसके पुत्र नीलांबर भोई ने जमीन संबंधी पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करते हुए डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 333, 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
