चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले दो गिरफ्तार

महासमुंद। पुलिस ने दहशत फैलाने के इरादे से चाकू लहराने वाले दो को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि नयापारा क्षेत्र में कुछ लोग धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। 6 मार्च को तारिणी मंदिर नयापारा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर संजय नगर निवासी मो. इलियास खान (31) को रंगे हाथों पकड़ा। उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया । इसी तरह 7 मार्च को गौसिया मस्जिद नयापारा के पास चाकू लहराने की सूचना पर पुलिस ने नयापारा निवासी दीपक देवांगन (30) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।