भतीजे ने चाचा को डंडे से पीटा

महासमुंद। गाली -गलौज करने से मना करने पर एक युवक ने चाचा के साथ मारपीट कर दी। सांकरा पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को सल्डीह निवासी देवारचंद भोई (55) ने बताया कि 7 मार्च को 11 बजे वह अपने घर में था, तभी भतीजा मथामणि भोई अपने घर के सामने गाली- गलौज कर रहा था, मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर डंडे से पीटा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 के तहत अपराध दर्ज किया है।