कार की ठोकर से बाइक सवार घायल
महासमुंद। कार की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। बसना पुलिस को ग्राम फरफौद निवासी हर्ष चंद्राकर ने बताया कि 27 फरवरी की शाम करीब 7.20 बजे बाइक होंडा शाइन सीजी 04 एलयू 2984 में अपने साथी भागवत यादव के साथ ग्राम गढ़पटनी जा रहा था, टाइल्स गोदाम के पास सामने से आ रही सफेद रंग का रेनाल्ट ट्राईबर सीजी 04 एमवी 5981 के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चला कर उसकी बाइक को ठोकर मार दिया, घटना में भागवत यादव के दाहिना पैर, घुटने के पास चोट आई है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125(ए), 281 के तहत अपराध दर्ज किया है।
