विकास कार्यों हेतु 8 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
दुर्ग, 25 फरवरी 2026/ कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के दो विकास कार्यों के लिए 08 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम एवं ग्राम पंचायत कपसदा में दरी तालाब का सौंदर्यीकरण एवं पचरीकरण कार्य हेतु और इसी ग्राम पंचायत में बधानी तालाब का सौंदर्यीकरण एवं पचरीकरण कार्य हेतु 04-04 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
