विद्यार्थियों ने कहा-स्कूल हमारे लिए दूसरा घर रहा है

सेजेस तुमगांव में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई
महासमुंद। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिंदी माध्यम स्कूल सेजेस तुमगांव में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने स्कूल जीवन की यादों को साझा किया।
समारोह में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने स्कूल की यादों को जीवंत करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। छात्रों ने कहा, यह स्कूल हमारे लिए सिर्फ एक संस्थान नहीं, बल्कि दूसरा घर रहा है। यहां के शिक्षकों का मार्गदर्शन, दोस्तों की दोस्ती और हर छोटी-बड़ी घटना हमें जीवनभर याद रहेगी। हमने यहां न केवल किताबी ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि जीवन के मूल्यों, अनुशासन और संघर्ष करने की कला भी सीखी। आज विदा होने का दुख है, लेकिन आगे बढ़ने की उत्सुकता भी है। प्रधानाचार्य देवेंद्र अगलावे ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-कर्मचारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें एल कुरील, आईएल साहू, केआर साहू, सत्यदेव गेंद्रे, अश्विनी धीवर, तिलक शर्मा, कामता प्रसाद साहू, पवन कुमार डड़सेना, रोहित लहरे, देवेश कुमार, ज्योति सिंह, हेमलता साहू, कुसुम कुजूर, सविता ध्रुव, अंकिता ठाकरे, गीतिका कौशिक, गीता पटेल, सिद्धांत गायगौरे, सुरेश यादव, सागर झा, सत्यम पांडेय, लोकेश साहू, डोलेश होता, लक्ष्मीनारायण साहू, मधुरिमा शर्मा, बरखा शर्मा, भारती भार्गव, वेनिका लकरा, प्रियंका बारिहा, लिली मजखंड, नलिनी ध्रुव, प्रगति साहू आदि थे।