आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए तुषार

महासमुंद। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन गाड़ाघाट में हुआ। अधिवेशन में राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशवंत तुषार साहू शामिल हुए। तुषार ने कहा कि आदिवासी समाज इस धरती पर बसने वाला सबसे पुराना समाज है, जो अनादि काल से चला आ रहा है। यह समाज अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। शासन लोगों को हरसंभव मदद करने के लिए तत्पर है, किंतु वास्तव में समाज तभी जागरूक और आत्मनिर्भर होगा जब वह खुद के सद्प्रयासों और कोशिशों से अपनी छोटी-मोटी जरूरतें पूरा करने के काबिल बने और अन्य समाज के लिए भी उदाहरण बनें। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का वार्षिक अधिवेशन/सम्मेलन जैसे कि ध्रुव गोंड समाज का परिक्षेत्र स्तरीय कार्यक्रम, आमतौर पर सामाजिक समरसता, अपनी अनूठी संस्कृति, पारंपरिक विरासत के संरक्षण और अधिकारों (जल-जंगल-जमीन) की सुरक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।
एक जोड़े का हुआ आदर्श विवाह
समाज के बुजुर्गों, युवक-युवतियों और छात्र-छात्राओं का सम्मान शॉल, फल तथा प्रशस्ति-पत्र भेंटकर किया गया। इस मौके पर आदिवासी ध्रुव गोंड समाज द्वारा गाड़ाघाट निवासी रितु ध्रुव व मोखला निवासी तिलक ध्रुव का आदर्श विवाह कराया गया। इस अवसर भाजपा युवा मोर्चा के शुभम बाग, परिक्षेत्र अध्यक्ष भुवनेश्वर ध्रुव, उपाध्यक्ष डोमार ध्रुव, सलाहकार समारु ध्रुव, उपाध्यक्ष शिव ध्रुव, संचालक संतोष ध्रुव, सहसचिव मनहरण ध्रुव, सचिव रामजी ध्रुव, संरक्षक सहदेव ध्रुव, पूर्व सरपंच हरिश्चंद्र ध्रुव, कोषाध्यक्ष गोपाल ध्रुव समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।