दिव्यांग हितग्राही को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई

कोंडागांव, 19 फरवरी 2026/ शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को कोंडागांव सरगीपाल निवासी अबूजर अली को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।
अबूजर अली जन्म से दिव्यांग हैं तथा वर्तमान में बस टिकट एजेंट के रूप में कार्य करते हैं। शारीरिक असुविधा के कारण उन्हें आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिससे उनके कार्य संचालन में भी बाधा उत्पन्न होती थी। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से अब उनके आवागमन में काफी सहूलियत होगी तथा वे अपने बस एजेंट के कार्य को सुचारू रूप से संचालित कर सकेंगे। हितग्राही ने ट्राईसाइकिल प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।