3 राज्यों के तस्करों से 66 लाख लाख का 132.5 किलो गांजा जब्त
एक महिला समेत 11 आरोपी गिरफतार, 6 कार भी सीज
महासमुंद। जिले में एंटी नारकोटिक टॉस्क फोर्स की टीम ने पिछले 24 घंटे के अंदर गांजा तस्करी के खिलाफ 3 अलग-अलग थाना क्षेत्र से 132. 5 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 66 लाख 25 हजार बताई जा रही है। इनमें 5 मध्य प्रदेश, 4 महाराष्ट्र, 2 ओडिशा एक महिला समेत 11 तस्करों को गिरफतार किया गया है। इस तस्करी में 6 कार भी जब्त किए हैं। वही 6 घंटे के अंदर एंड टू एंड कार्रवाई में थोक बिक्रीकर्ता और खरीददार भी पकड़ा गया है।
पुलिस के ऑपरेशन निश्चय के तहत जिले के सिंघोड़ा, कोमाखान और बागबाहरा थाना क्षेत्र में तस्करी करते हुए पकड़े गए गांजा का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान प्रभात कुमार ने बताया कि 132.5 किलो गांजा जब्त किया है। तस्करी में शामिल 11 आरोपी भी पकड़े गए हैं। गांजा परिवहन में इस्तेमाल की गई 55 लाख की 6 कार भी जब्त किए गए हैं। एसपी ने बताया कि रायपुर, राजनांदगांव, भंडारा जिले के पुलिस के सहयोग से 6 घंटे में पूरे नेटवर्क को पकड़ने में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में साइबर थाना के डाटा एनालिटिक्स एंड इंटेलिजेंस डेस्क के विश्लेषण टीम की विशेष भूमिका रही है। सिंघोड़ा थाना में सोनपुर ओड़िशा की ओर से स्वीफ्ट डिजायर एवं टाटा इंडिको दो सफेद कार से गांजा तस्करी करने की मुखबिर से मिली सूचना पर नेशनल हाईवे 53 पर नाकाबंदी व जांच टीम बिठाई गई। मिले इनपुट के आधार पर स्वीफ्ट डिजायर कार एमपी 20 जेडटी 1473 और टाटा इंडिको कार एमपी 20 जेडटी 3724 को रोका गया। इस दौरान एक कार में जबलपुर जिले के भरतीपुर निवासी अमित राय पिता सुसेन राय (32) और दूसरे कार में देवताल जिला जबलपुर निवासी राजकुमार केंवट पिता पुरनलाल (50) सवार थे। कार में सवार एक अन्य फरार हो गए। पुलिस पूछताछ और कार की तलाशी लेने पर दोनों ही कार से 52.5 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस को 4 मोबाइल, 10 हजार कैश भी मिला। इसी तरह कोमाखान पुलिस ने मुखबिर से मिली जानकारी के मुताबिक वाहन चेंकिग के दौरान बोलेरो ओडी ओएसपी 0321 से 40 किलो गांजा, जिसकी कीमत 20 लाख रूपए बताई जा रही है। इस तस्करी में पुलिस तीन लेयर के आरोपियों को पकड़ा है। इसमें परिवहन कर्ता, बिक्री कर्ता और खरीददार शामिल है। इनमें परिवहनकर्ता गजेन्द्र कुमार पिता रविचंद कुमार (29) करलापाडा वार्ड नं 02 भवानीपटना जिला कालाहाडी ओडिशा का रहने वाला है। जिस पर ओडिशा में 5 अपराधिक मामले हैं। बबलू मांझी पिता भगत मांझी (21) करलापाडा वार्ड नं 02 भवानीपटना जिला कालाहाडी ओडिशा,
अक्षय वाघाडे पिता संजय वाघाडे (26) सोनजानी नगर हनुमान मंदीर थाना शक्करधरा जिला, नागपुर महाराष्ट्र, आयुष राहंगडाले पिता अजय राहंगडाले (26) भांडीप्लाट चौकी, रानी भोसलेनगर नागपुर, राकेश लांजीतार पिता लक्ष्मण लांजीतार (23) रानीभोसले नगर सोलंकीबाड़ी नागपुर, गांजा मंगाने वाला अक्षय उर्फ माईकल रंगारी पिता भगवान रंगारी (29) छोटा ताजबाग रानी भोसलेनगर थाना शक्करधरा जिला नागपुर महाराष्ट के शामिल हैं। माईकल पर नागपुर में पहले से एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। पायलेटिंग कर रहे दो स्वीफ्ट डिजायर कार एमएच 49 बीजेड 7641और एमएच 49 बीजेड 6587 को भी जब्त किया है। बागबाहरा में भी वाहन चेंकिग के दौरान हुडई वेरना कार क्रमांक एमपी 07 एजी 8311 से 40 किलो गांजा, जिसकी कीमत 20 लाख रूपये आंकी गई है। इस कार में सुमित श्रीवास्तव पिता लक्ष्मण किशोर (33) दतिया जिला दतिया वर्तमान में मुरैना मध्यप्रदेश और महिला रीना भदौरिया उर्फ रीना तोमर पति देवेन्द्र सिह (40) मुरैना मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। महिला पहले भी ओडिशा से गांजा ले जा चुकी है। पुलिस सभी खिलाफ धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
