69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 11 से दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में

– बास्केटबॉल बालक-बालिका 17 वर्ष के 1006 प्रतिभागी होंगे शामिल
राजनांदगांव 09 जनवरी 2026। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 11 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता में देश के 36 राज्यों एवं संस्थाओं की बास्केटबॉल (बालक-बालिका 17 वर्ष) टीमों द्वारा उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया जाएगा।
69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का 11 जनवरी को सुबह 10 बजे दिग्विजय स्टेडियम में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिन बघेल, पूर्व उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति खूबचंद पारख, पूर्व उपाध्यक्ष कृषि ऊपज मंडी समिति कोमल सिंह राजपूत, सभापति शिक्षा समिति नगर पालिक निगम आलोक श्रोती उपस्थित रहेंगे।
69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का 15 जनवरी को सुबह 11 बजे दिग्विजय स्टेडियम में समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी भोलाराम साहू, विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल योगेशदत्त मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास संतोष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास रमेश पटेल उपस्थित रहेंगे।
प्रतियोगिता में देश के आंध्रप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, बिहार, चण्डीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, उडि़सा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, मेजबान छत्तीसगढ़ राज्यों के अलावा सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, सीबीएसई, सीआईएससीई, डीएवी, आईबीएसएसओ, आईपीएससी, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, विद्याभारती के बास्केटबॉल 17 वर्ष में 429 बालक एवं बास्केटबॉल बालिका 17 वर्ष में 402 सहित कुल 1006 प्रतिभागी शामिल होंगे। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.