नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार: भाऊराम

महासमुंद। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को नए दायित्व मिलने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व पार्षद भाऊराम साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। साहू ने कहा कि 5 बार के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री नबीन के अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ को मिलता रहा है। वे छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के रूप में पार्टी को नई दिशा देने में सफल रहे। उनके नेतृत्व में युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सार्वजनिक जीवन में सेवा को आत्मसात करने का प्रेरणापुंज बनेगा।