भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला 20 को आयोजित
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद विधानसभा के मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई । जिला अध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि आगामी 20 दिसंबर की दोपहर 2 बजे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के कार्यालय में विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में महासमुंद विधानसभा के 246 बूथों के प्रभारी एवं बीएलए टू को आवश्यक रूप से आमंत्रित किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री थान सिंह दीवान ने बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य में जुटे हुए हैं । बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है । महासमुंद विधानसभा के बीएलए -1 एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने बताया कि 20 दिसंबर को आयोजित कार्यशाला में प्रमुख वक्ता कार्यशाला प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा व भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला संगठन प्रभारी जयंती पटेल होंगी। इनके अलावा अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी , विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि एवं बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर होंगे। े बैठक में आभार सहप्रभारी लक्ष्मीकांत तिवारी ने किया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर व पांचों मंडल के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित थे।
