गुरु घासीदास बाबा के शोभायात्रा का उत्कल समाज ने किया स्वागत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ उत्कल गाड़ा समाज ने सतनामी समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा का स्वागत समाज के अध्यक्ष बबलू हरपाल के नेतृत्व में ओवरब्रिज के सामने किया गया। समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने स्टाल लगाकर चाय बिस्किट का वितरण भी किया । सतनामी समाज की शोभायात्रा में ध्वज लेकर आगे चल रहे गुरु पंथों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के पूर्व अध्यक्ष किनारी नायक, पार्षद व सभापति सूरज नायक, समाज के उपाध्यक्ष परखित हरपाल, सह सचिव मनोज कुलदीप, कोषाध्यक्ष कन्हैया नायक, मीडिया प्रभारी जगन्नाथ छुरा, समाज के वरिष्ठ बादल बघेल, राजेश्वर राय, मनोज टांडी, दीपक नायक, रिंकू महानंद, सुनील बाघ, कान्हा प्रधान, विजय प्रधान, ईश्वर छत्रि, किशन नायक, धनंजय नायक, ललित महानंद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।