सड़क हादसे में दो कथावाचक की मौत, दो घायल

महासमुंद। परसदा मोड़ पर एक सड़क दुर्घटना में कौंदकेरा निवासी कथावाचक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहाँ एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रिफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कौंदकेरा निवासी कथावाचक नंदलाल दुबे (पं. नंदाचार्य) (55) सोमवार शाम यजमान के घर से पूजा पाठ कर स्कूटी क्रमांक सीजी 06 एचई 8411 से निवास ग्राम कौंदकेरा जा रहे थे कि रात करीब 7:30 बजे सामने से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 04 क्यूबी 3733 के चालक ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में कथावाचक नंदलाल दुबे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार परसदा नवागांव निवासी राहुल ध्रुव व ओमप्रकाश विश्वकर्मा को गंभीर चोटें आई। जिन्हें स्थानीय नागरिकों ने अस्पताल पहुंचाया। जहाँ एक को गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर किया गया है।