गुरु घासीदास जयंती पर रात्रिकालीन कार्यक्रम

महासमुंद। जय सतनाम सफुरा माता समिति वार्ड-11 संत रविदास उद्यान के पीछे 18 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम का आयोजन होगा। सायं 4.30 बजे पालो चढ़ाया जाएगा। इसी कड़ी में दोपहर 2 से रात 9.30 बजे तक जय सतनाम बालिका पंथी पार्टी पोखरा का गुरु भजन कार्यक्रम होगा। वहीं रात्रिकालीन कार्यक्रम में बदरिया छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी ग्राम शेर की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू होंगे।