पूर्व सरपंच भामिनी पोखन ने की कुलश्रेष्ठ से मुलाकात
महासमुंद। ग्राम पंचायत बेलसोंडा की पूर्व सरपंच भामिनी पोखन चंद्राकर ने अपने समर्थकों के साथ महासमुंद प्रवास पर पहुंचे सनातन धर्म के प्रचारक, प्रखर वक्ता एवं राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ से सौजन्य मुलाकात की। सर्व हिंदू समाज की सदस्य एवं प्रचारक तथा ग्राम पंचायत बेलसोंडा की पूर्व सरपंच भामिनी पोखन चंद्राकर ने कहा कि कुलश्रेष्ठ के विचार वास्तव में उनके प्रायोगिक एवं व्यतीत जीवन का निचोड़ है ,वर्तमान में हमें शास्त्र ज्ञान के साथ-साथ शस्त्र ज्ञान की भी आवश्यकता है। भगवान श्रीराम जब वनवास गए , तो वे निहत्थे नहीं गए, बल्कि अपनी तथा जरुरतमंदों की रक्षा के लिए धनुषबाण लेकर गए थे अर्थात कुलश्रेष्ठ के अनुसार हमें न तो अन्याय करनी है और न ही सहनी है। भामिनी के साथ विवेकानंद सेवा संस्थान के सचिव उदेराम साहू, रामायनिक तुलसीराम सेन तथा पूर्व पंचगण त्रिवेणी चंद्राकर एवं सरस्वती साहू उपस्थित रहे।
