घर घुसकर युवक से मारपीट, लूट

महासमुंद। ग्राम जलगढ़ के एक युवक के साथ मारपीट, लूटपाट के मामले में बलौदा थाने में पांच से ज्यादा आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जलगढ़ निवासी भागीरथी महापात्र रात अपने घर में सोया था। इसी दौरान उसके कमरे में घुसकर आयुष ने रॉड से, तेज ने चाकू से मारा। वहीं एक लड़के ने चाकू से उसकी कमर में मारा। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान प्रहलाद ग्वाल, सारथी का बड़ा लड़का, प्रकाश, बिपिन बिहारी, भोलाशंकर साहू, छोटू, लिंगराज भोई, रजु, भोजराज भोई व टावरपारा के 6-7 लोग थे। इस दौरान उसके पर्स, मोबाइल को आरोपियों ने छीन लिया। इस दौरान एक व्यक्ति वीडियो कॉल कर किसी को दिखा भी रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 190, 191(2), 296, 304(2), 324(4), 331(6), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।