कार ने मारी ठोकर, बाइक सवार की मौत
महासमुंद। बसना के पुराना तिवारी ढाबा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत हो गई। मामले में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस के अनुसार पौंसरा निवासी शंकर दास 14 दिसंबर को अपनी बाइक सीजी 11 सीडी 1817 से भंवरपुर मोड़ से अपने घर पौंसरा जा रहा था। इसी दौरान पुराना तिवारी ढाबा के पास कार क्रमांक सीजी 06 जीएन 8311 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक शंकर दास को चोटें आई, उन्हें शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के भाई संतोष दास की रिपोर्ट पर बसना थाने में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट, 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
