साहू संघ के जिलाध्यक्ष बने ढालू राम
महासमुंद। जिला साहू संघ महासमुंद के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 14 दिसंबर को अपराह्न 11 बजे से नामांकन प्रारंभ हुआ। जिला साहू संघ के निर्वाचन समन्वय समिति में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पर्यवेक्षक डॉ. सुनील साहू, चंद्रवती साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण साहू, तुलसी दास साहू, जिला अध्यक्ष धरम दास साहू, तहसील अध्यक्ष महासमुंद ललित साहू, बागबाहरा तहसील अध्यक्ष एवन साहू समन्वय के लिए उपस्थित रहे। जिला साहू संघ महासमुंद के लिए अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष महिला एवं पुरुष दो संगठन सचिव महिला एवं पुरुष का निर्वाचन के लिए नामांकन भरा गया। नामांकन प्रक्रिया उपरान्त प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी की गई। समन्वय समिति के सदस्यों ने विभिन्न पदों पर नामांकन दाखिल किए प्रत्याशियों को मतदान प्रक्रिया में भाग न लेकर समन्वय से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करने का आग्रह किया। विभिन्न पदों पर नामांकन दाखिल किए हुए प्रत्याशियों ने समन्वय समिति को पदाधिकारी चयन करने का अधिकार लिखित में सौंपा। आपसी समन्वय बनाते हुए समन्वय समिति के सदस्यों ने नामांकन दाखिल किए हुए प्रत्याशियों में से जिला साहू संघ के अध्यक्ष पद के लिए ढालू राम साहू, उपाध्यक्ष पुरुष देवेश साहू, उपाध्यक्ष महिला चंद्रिका नेपाल राम साहू, संगठन सचिव पुरुष राजेश साहू, संगठन सचिव महिला नेहा साहू का चयन किया। निर्वाचन अधिकारियों ने आम सभा में उपस्थित साहू संघ के प्रदेश, जिला, तहसील, परिक्षेत्र एवं ग्रामीण पदाधिकारियों तथा साहू समाज के उपस्थित सदस्यों के समक्ष चयनित पदाधिकारियों की घोषणा की।
