एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को कलेक्टर ने किया सम्मानित

बालोद, 24 नवंबर 2025। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य निरंतर जारी है। कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाताओं को गणना पत्र प्रदान करने एवं गणना प्रपत्रों को डिजिटाईज करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 04 बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जिले के संजारी बालोद, गुण्डरदेही एवं डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। जिसके अंतर्गत बीएलओ द्वारा गणना पत्रक वितरण कर घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाकर बीएलओ एप में ऑनलाइन किया जा रहा है। उक्त कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के मतदान केन्द्र क्रमांक 160 सनौद के बूथ लेवल अधिकारी श्रीमती समता साहू एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 92 कांडे के बीएलओ श्रीमती त्रिवेणी तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के मतदान केन्द्र चाराचार के बीएलओ कल्पना टंडन एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 69 छोटे पिनकापार के बीएलओ संगीता गजभिजे ने बालोद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत 100 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइजेशन पूर्ण करने वाले प्रथम बीएलओ होने का गौरव प्राप्त किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एसएडीएम गुण्डरदेही श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.