अंशकुमार ने धान खरीदी की पारदर्शी की सराहना, तकनीक आधारित सुविधाओं से खरीदी प्रक्रिया तेज

गरियाबंद 21 नवम्बर 2025। धान खरीदी केंद्र में सुगम व पारदर्शी व्यवस्था से लोहरसी के किसान श्री अंशकुमार पटेल ने सरकार के प्रयासों की सराहना की। जिले में इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया को किसान हितैषी और पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएँ और तैयारी गई हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में धान खरीदी केंद्रों को तकनीक-आधारित और सुविधाजनक बनाकर किसानों के लिए पूरी प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है। किसान अंशकुमार पटेल ने आज लोहरसी धान खरीदी केंद्र में अपना धान विक्रय किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण उन्हें आसानी से टोकन मिल गया और उपार्जन केंद्र पर टोकन कटाने के लिए अनावश्यक समय नहीं लगाना पड़ा। केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नमी मापक यंत्र, और पर्याप्त बारदाना उपलब्ध होने से पूरे विक्रय की प्रक्रिया तेज, सरल और विश्वसनीय है। उन्होंने बताया कि केंद्र के कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण और समय पर मार्गदर्शन देने वाला था। उन्होंने कहा कि केंद्र में पीने के पानी और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी अच्छी व्यवस्था की गई है। धान विक्रय के पश्चात माइक्रो-एटीएम सुविधा से उन्हें तुरंत 10 हजार तक की राशि प्राप्त हो गई, जिससे उन्हें खेती-मजदूरी और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए त्वरित राहत मिली। श्री पटेल ने सरकार की इस सुचारू व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और किसान हितैषी नीतियों के कारण इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया बेहद पारदर्शी और सहज रही। हमें हर स्तर पर सुविधाएँ मिल रही हैं, जिसके लिए शासन और प्रशासन का धन्यवाद किया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.