धान खरीदी में गड़बड़ी, कलेक्टर के आदेश पर तत्काल कार्यवाही

गरियाबंद, 21 नवम्बर 2025। 15 तारीख से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य जारी है। कलेक्टर भगवान सिंह उइके के निर्देश तथा जिला खाद्य अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य, सहकारिता एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा धान उपार्जन केन्द्र कोमा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कृषक श्री अक्षय द्विवेदी पिता सोहन द्वारा 21 नवम्बर 2025 के टोकन पर लाया गया धान संदेहास्पद पाया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उनके धान में किसी अन्य कृषक का 70 कट्टा धान मिलाकर विक्रय का प्रयास किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी उपनिरीक्षक द्वारा धान को जप्त किया गया तथा उसके विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही की गई है। जिला प्रशासन द्वारा कहा गया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.