पालिका कर्मी करेगी डोर-टू-डोर टैक्स की वसूली

पिछला और वर्तमान मिलाकर 913 लाख रुपए में मात्र 98.60 लाख वसूली
महासमुंद। नगर पालिका द्वरा समेकित, संपत्ति, जलकर व अन्य करों की वसूली बेहद धीमी गति से चल रही है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक महज 14 प्रतिशत करों की वसूली हो पाई है। जिससे पालिका अब हर बुधवार डोर-टू-डोर करों की वसूली का अभियान चलाने जा रही है, जो बुधवार से शुरू होगी।
बता दें कि पालिका टैक्स वसूली के मामले में पिछड़ता जा रहा है। पूर्वोत्तर सरकारों द्वारा टैक्स वसूली को लेकर कई प्रयास, नोटिस और कुर्की की कार्रवाई तक की चेतावनी तक दी बावजूद बड़े बकायादारों पर कोई खास असर नहीं दिखा। जानकारी के अनुसार शहर में संपत्ति, समेकित, जलकर, दुकानों का किराया, निर्यात कर, यूजर चार्ज आदि वसूल किया जाता है। चालू वित्तीय वर्ष में कुल बकाया 417.76 लाख रुपए के एवज में वसूली मात्र 58.55 लाख हुई है। पूर्व वर्षों का कुल बकाया 495.24 लाख रुपए में वसूली 39.51 लाख की हुई है। पिछला और वर्तमान में कुल बकाया 913 लाख रुपए में से वसूली 98.60 लाख ही हुई है। वर्तमान में संपत्ति कर का कुल बकाया 88.86 लाख है जिसमें 8.18 लाख की वसूली हुई है जो मात्र 9.21 प्रतिशत है। पिछले वर्ष का बकाया 35 लाख व वसूली 8.89 लाख हुई है। कुल बकाया 124 लाख और 17.97 कुल वसूली और वसूली का प्रतिशत 13.77 है। इसी प्रकार दुकानों का कुल बकाया 13.09 लाख और वसूली 1.57 लाख हुई है। 11 प्रतिशत ही वसूली हो पाई है। पिछले वर्ष का बकाया 8.77 लाख है। वसूली 1.29 लाख रुपए हुई है। कुल बकाया 61.24 लाख है। वसूली 2.76 लाख ही हो पाई है। 4.54 प्रतिशत टैक्स वसूला जा सका है। सबसे अधिक लोगों पर जलकर का बकाया है। जानकारी जलकर का चालू वर्ष में कुल बकाया 133.55 लाख में से वसूली 16.21 लाख रुपए हुई है जो 12.14 प्रतिशत है। पिछले वर्षों का बकाया 307.48 लाख है। वसूली सात प्रतिशत हुई है। कुल बकाया 441.03 लाख में से 37 लाख वसूली हुई है।
ऑनलाइन में रूचि नहीं ले रहे लोग
पालिका ने हाल ही में ऑनलाइन टैक्स भुगतान की सुविधा प्रदान की है, लेकिन लोग इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं और नगर पालिका की टीम अब डोर-टू-डोर अभियान चलाने के लिए वार्डों में जाने की तैयारी कर रही है। नगर पालिका के राजस्व प्रभारी दिलीप चंद्राकर ने बताया कि टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा अब हर बुधवार को डोर-टू-डोर जाकर टैक्स वसूल किया जाएगा। इसी बुधवार से अभियान प्रारंभ होना था, लेकिन त्योहार के चलते अगले बुधवार से अभियान प्रारंभ होगा।