शराब बेचते पकड़ा गया अधेड़
महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम बोंदा बीज निगम कार्यालय पुलिया के पास बाराडोली निवासी खेमराज बरिहा (37) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद किया गया। मामले में आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
