ड्राइवर से मारपीट, अपराध दर्ज

महासमुंद। बसना पुलिस ने ड्राइवर के साथ मारपीट के मामले में अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम रसोड़ा के लोकनाथ साहू ने रिपोर्ट लिखाई है कि वह पिछले 2 साल से गांव के लोकनाथ साहू के घर ड्राइवरी का काम करता है। 12 सितंबर को वह और मुंशी भागवत बंजारा व हमालों के साथ कोलिहादेवरी व भैंसाखुरी से गाड़ी में धान लोड कराकर रात करीब 8.30 बजे लोकनाथ के घर रसोड़ा में ही गाड़ी छोड़ने गया था। लोकनाथ ने गाली-गलौज कर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की और धान चोरी का झूठा केस लगाकर जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी दी। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।