विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पचरी और नरतोरा में लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

नवविवाहित जोड़ों को दिए उपहार, नवजात शिशुओं को वितरित की शिशु किट; योजनाओं के क्रियान्वयन की भी ली जानकारी
महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बुधवार को ग्राम पचरी एवं नरतोरा का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जन चौपाल लगाकर आमजनों की समस्याएं और मांगें सुनीं तथा उनके शीघ्र एवं उचित निराकरण का आश्वासन दिया।
विधायक श्री सिन्हा इन दिनों महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से सौजन्य मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे सबसे पहले ग्राम पचरी पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं मांगें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा निराकरण का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गांव के नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर उनके सुखद दांपत्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही नवजात शिशुओं के परिवारों को शिशु किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इसके पश्चात विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम नरतोरा पहुंचे, जहां उन्होंने जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा भी की। इस दौरान ग्राम के जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के संचालन और लाभार्थियों तक उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नरतोरा में भी विधायक ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार प्रदान किए तथा नवजात शिशुओं को शिशु किट वितरित कर उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा नेता शम्मी सलूजा, पप्पू पटेल, निर्भय नायक, कमल कौशिक, छविंद्र पटेल, राकेश साहू, हनी गंभीर, राजा अग्रवाल, जनपद सदस्य सुषमा राकेश टंडन, पचरी सरपंच सरिता डड़सेना, उप सरपंच गैंदराम जोशी, नरतोरा सरपंच जीतराम पटेल, उप सरपंच राजेंद्र कुमार दीवान सहित रुद्र कुमार डड़सेना, जनकराम डड़सेना, राजेश लहरे, देवकुमार टंडन, सतीश मारकंडे, मयाराम टंडन, ओमप्रकाश यादव, योगेंद्र पटेल, नीलकंठ पटेल, मदनलाल पटेल, मीनाबाई दीवान, लीलाबाई पटेल, इंदु पटेल, इन्द्राणी यादव, कलिंद्री, गंगाबाई ठाकुर, सोनकुंवर पटेल, ईश्वर पटेल, सालिकराम पटेल, राकेश टंडन, विशाल मन्नाडे, राकेश कुमार दीवान, भूषणलाल पटेल, राजकुमार टंडन, हिरऊ ढीढ़ी, राजकुमार यादव, नंदलाल, लेखराम पटेल, भोजनाथ यादव, दीनदयाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।