स्वामी शिवानंद की जयंती पर 8 को निकलेगी प्रभातफेरी
महासमुंद। स्वामी शिवानंद सरस्वती योग भवन में 8 सितंबर को महाराज स्वामी शिवानंद सरस्वती की 138वीं जयंती (तिथि -आश्विन कृष्ण एकम सोमवार) को मनाई जाएगी। प्रात: 6 से सायं 6 बजे तक 12 घंटे का अनवरत महामंत्र हरे राम, हरे कृष्ण, संकीर्तन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम प्रात: 6: से 7:30 बजे तक महामंत्र संकीर्तन के साथ प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रात: 9 बजे से पादुका पूजन, संध्या 06 से 08:30 बजे तक भजन-कीर्तन एवं स्वामी शिवानंद सरस्वती की जीवनी पर चर्चा। तत्पश्चात आरती, प्रसाद वितरण व समापन। उक्ताशय की जानकारी दिव्य जीवन संघ अध्यक्ष दौलत चंद्राकर और योग गुरु तारेंद्र चंद्राकर ने दी है।
