आस्था ने डॉ. ज्योतिकिरण के सम्मान पर जताया हर्ष

महासमुंद। कौशल, ज्ञान व बौद्घिक विकास में शैक्षिक नवाचारयुक्त शिक्षण के लिए शासकीय आशीबाई गोलछा उमावि की विज्ञान व्याख्याता डॉ. ज्योतिकिरण चंद्राकर को राज्यपाल सम्मान प्राप्त होने पर साहित्य समिति आस्था के सदस्यों ने प्रसन्नता जताई है। समिति अध्यक्ष आनंद तिवारी ‘पौराणिक’, एस चंद्रसेन, डॉ. साधना कसार, सरिता तिवारी, केआर चंद्राकर, सुरेंद्र अग्निहोत्री, सुजाता विश्वनाथन, एसआर बंजारे, कमलेश पांडेय व टेकराम सेन आदि ने उनके सुखद भविष्य की मंगल कामनाएं की है।