निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के लिए लायजनिंग अधिकारी नियुक्त
गरियाबंद 20 अगस्त 2025/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के अधिकारियों की नौ सदस्यीय दल छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित मतदान केन्द्रों के भ्रमण एवं बीएलओ को निर्वाचन प्रक्रिया पर प्रशिक्षण प्रदाय हेतु प्रवास पर रहेगें। इस दौरान आयोग स्तरीय अधिकारियों का दिनांक 21 अगस्त 23 अगस्त 2025 तक जिला गरियाबंद प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित है। इस प्रवास के दौरान अधिकारियों को आयोग स्तरीय अधिकारियों के लिए लॉयजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश अनुसार जन संसाधन विभाग गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता एस के बर्मन मोबाईल नंबर 9424153504 को लायजनिंग अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता रामेश्वर सिंह मोबाईल नंबर 9630228625 को भोजन व्यवस्था का दायित्व सौपा गया है। उक्त अधिकारी आयोग स्तरीय दल हेतु जिले में प्रयास के दौरान अधिकारियों हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था एवं प्रवास पश्चात् स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर तक समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।
