जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
जनदर्शन में मिले 50 आवेदन
गरियाबंद 19 अगस्त 2025/ कलेक्टर बी.एस. उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। आज जनदर्शन में 50 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम पण्डरीपानी के रिखीराम ने भूमि का अधिकार पट्टा प्रदान करने, ग्राम सातधार के दीपक ने आर्थिक सहायता प्रदान करने, ग्राम सरगोड के मुलचंद सिन्हा ने अवैध कब्जा को हटाने, नगर पंचायत राजिम के पुनूराम ने सीमाकंन हेतु नक्शा प्रदान करने, ग्राम बेन्दकुरा की सोनबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने, ग्राम अमलीपदर के माखन सिंह ने फसल क्षति के लिए मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम पितईबंद के बालक दास ने आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राषि प्रदान करने, ग्राम कोदोबतर की उमा ध्रुव ने रसोइया पद नियुक्ति दिलाने, ग्राम बकली के सुनील मिरी ने व्यावसायिक योगदान दिलाने, ग्राम गोंदलाबाहरा के होरीलाल कमार एवं प्रेमलाल खैरवार ने वन अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान करने, ग्राम पंचायत कुटेना के कलीराम ने नाली को सफाई करवाने, ग्राम कोडोहरदी के लालतु राम ने विद्युत तार को अन्यत्र जगह हटाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये है। इस पर कलेक्टर उइके ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत, नवीन भगत, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।
