कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों नियम के तहत कार्य करने के दिए निर्देश

गरियाबंद 19 अगस्त 2025/कलेक्टर बी.एस. उईके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए समय पर प्राप्त प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को नियत समय पर कार्यालय पहुंचने के सख्त हिदायत दी। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय समय पर आना सुनिश्चित करे। इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर पर की जाती है। साथ ही विभागों को प्राप्त होने वाले मांग, शिकायत, समस्याओं का निराकरण शासकीय नियमानुसार करें। उन्होंने समय-सीमा में दर्ज, जनदर्शन, जनचौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल, लोक संवाद, सीपी ग्राम सहित उच्च कार्यालयों के लंबित प्रकरणों को नियत समय के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चन्द्राकर, अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत, नवीन भगत, पंकज डाहिरे, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।