पार्षद भाऊराम साहू ने किया ध्वजारोहण
महासमुंद। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम आदर्श स्कूल के शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा वार्ड-25 के पार्षद भाऊराम साहू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदर्श हिंदी माध्यम स्कूल परिसर में ध्वजा रोहण कर तिरंगे को सलामी दी। साथ स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका महारानी वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक गण, समस्त शिक्षक गण व स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
