आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना है: विधायक
महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीटीआई रोड स्थित विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महापुरुषों को याद किया। साथ ही आजादी के महत्व को भी बताया। उन्होने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी। फिर सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान विधायक सिन्हा ने कहा कि आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं, लेकिन हमें इस आजादी का महत्व जानना जरूरी है। देश को आजाद करने के लिए कई देशभक्तों ने अपने प्राण त्याग दिए। अंग्रेजों से हर प्रकार से लड़ाई लड़कर हमें आजादी दिलाई। हमें इस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना है। इस अवसर पर कृषि एवं बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, मीना वर्मा, वरिष्ठ नेतागण कौशल्या बंसल, रमेश साहू, संदीप घोष, मनीष बंसल, प्रकाश शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सतपाल सिंह पाली, अजय चोपड़ा, एम आर विश्वनाथन, सुजाता विश्वनाथन, मनीष शर्मा, राजेंद्र चंद्राकर, गोविंद ठाकुर, सुरेश साहू, जितेंद्र चंद्राकर, भाऊराम साहू, शुभ्रा शर्मा, धनेश्वरी सोनवानी, दिनेश रुपरेला, सोनाधर सोनवानी, महेश चौहान, आनंद साहू, अमन वर्मा, आकाश पांडे, शरद राव सहित अन्य कार्यकर्ता सहित आमजन मौजूद रहे।
