रात में घर घुसकर महिला को पीटा

महासमुंद। बागबाहरा थाना क्षेत्र के अचानकपारा में बच्चे के साथ खाना खा रही महिला के साथ नशे की हालत में घर में घुसकर व्यक्ति ने मारपीट कर दी। वार्ड नंबर 9 अचानकपारा बागबाहरा निवासी अंजली बारिक ने बताया 10 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे वह अपने घर में बच्चे के साथ खाना खा रही थी, उसी समय एक व्यक्ति नशे के हालत में उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा। जब उसने पूछा कि कौन हो और कैसे घर अंदर घुस गये हो, तब उसने गाली गलौज करते हुए बाल खींच कर पीटा और कूलर, बाल्टी आदि सामान को गिरा दिया। चिल्लाने पर पड़ोसी रोशन तांडी, भूमिका तांडी पहुंचे तो वह वहां से भाग निकला। पड़ोसी रोशन तांडी ने उन्हें वार्ड नंबर 08 बिरनापारा निवासी गोपाल बघेल बताया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 332(सी) के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े