जोनल क्रिकेट में विहान को मिला सिल्वर मेडल

महासमुंद। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा ईस्ट जोन अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित की गई। जिसमें 4 राज्य बंगाल, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 200 से अधिक खिलाड़ियों ने इस चयन प्रक्रिया में भाग लिया। इसमें 2 चरणों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। बाद 4 टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक टीम में 14-14 खिलाड़ी चुने गए। जिनके मध्य मैच हुए। मैच में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया। टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी महासमुंद के खिलाड़ी विहान लूनिया को इस प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर रिवरडेल स्कूल की प्रिंसिपल पूजा शर्मा, टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच एवं डायरेक्टर डॉ.शबाब कुरैशी एवं कोच जमशेद रजा ने हर्ष जताया है।

इन्हें भी पढ़े