गाली देने से मना किया तो पीटा

महासमुंद। बागबाहरा में मारपीट के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। वार्ड नंबर 08 कर्रापारा निवासी विक्की सोनवानी ने थाने में शिकायत की है कि 10 अगस्त की रात करीब 9.30 बजे वह घर में था, तभी मोहल्ले का गोपाल बघेल गली में गालियां देते हुए उसके घर के सामने खड़ा था। उसने गाली देने से मना किया तो वह गला दबाने लगा, पत्नी हरा सोनवानी, मां कमला सोनवानी व वर्षा सोनवानी बीच बचाव करने आए, तब गोपाल ने धारदार हथियार से मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े